योग दिवस पर दिव्यांगों द्वारा विशेष कार्यक्रम
इंदौर 20 जून, 2017
कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन ने इंदौर जिले के दिव्यांग सेवा संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे आज 21 जून, 2017 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ, राष्ट्रीय दृष्टिहीन कल्याण संघ, मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ, रोटरी पाल हेरिस स्कूल, मूक-बधिर संगठन, विकलांग कल्याण संघ सुखलिया, युगपुरूषधाम, बौद्धिक विकास केन्द्र, संवेदना बौद्धिक विकास केन्द्र महू, अरूणाम संस्थान टेलीफोन नगर, संजीवनी सेवा संगठन एबी रोड, आनंद सर्विस सोसायटी, मनोवृद्धि केन्द्र, सरस्वती शिशु मंदिर सांईनाथ कॉलोनी, मूक-बधिर एवं अंधशाला जीवनदीप कॉलोनी इंदौर को निर्देशित किया है तथा योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।
श्व्
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment