जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
------
300 से अधिक आवेदनों का निराकरण
इंदौर 20 जून 2017
जनसुनवाई में मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन ने आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरणों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा व श्रीमती राखी सहाय ने जनसुनवाई में सहयोग किया। जनसुनवाई में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में तहसील इंदौर के ग्राम बिचौली निवासी शेखर पिता संतोष लोहानी पैतिृक संपत्ति पर वारिसों के नाम चढा़ने तथा संपत्ति पर कब्जा दिलाये जाने पर अनुरोध किया। आवेदक ने बताया कि पिता संतोष लोहानी के निधन के बाद वारिसों के नाम चढ़ाये जाने थे, जो कि 6 माह बीत जाने के बाद भी नहीं चढ़ाये गये हैं। मामले में त्वरित कार्यवाही करने तथा नियमानुसार समय सीमा में मामले के निराकरण करवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खुडैल को निर्देशित किया गया हैं। एक अन्य मामले में तहसील इंदौर के ग्राम बिशनखेड़ी निवासी रामप्यारी बाई पत्नि स्व. मूलचंद ने शासकीय पट्टे की जमीन का कब्जा दिलवाए जाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि वह विधवा महिला है, तथा अनुसूचित जाति की गरीब होने से उसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्राम विशनखेड़ी में सर्वे नम्बर 195 रकबा 0.500 हेक्टर जमीन शासकीय पट्टा नायब तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हैं। उक्त पट्टे की जमीन पर पडोसी दो व्यकितयों ने मिलकर हांक लिया हैं। मौके पर जाती हूंॅ तो उक्त दोनों व्यक्ति धौंस-दपट कर हाथ पांव तोडने की धमकी देते हैं। मामले में मौका मुआयना कर नियमानुसार कार्यवाही के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयनगर को कहा गया हैं।
जनसुनवाई में चंदन नगर इंदौर निवासी रूकसार बी खान ने अपनी आर्थिक स्थिति को खराब बताते हुए शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगायी। आवेदिका ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है तथा बच्चे छोटे हैं। मामले में अंत्येष्टि सहायता का लाभ दिए जाने हेतु पात्रता का परीक्षण करने तथा मुख्यमंत्री हाथ ठेला चालक योजना में प्रकरण बनाकर लाभांवित करने हेतु नगर निगम इंदौर के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया। एक अन्य मामले में तहसील सांवेर के ग्राम कदवाली बुजुर्ग निवासी सूर्यनारायण पिता गणपत जी ने पानी निकासी के मार्ग पर मिट्टी डालकर पानी निकासी को अवरूद्ध किए जाने की शिकायत की और निकासी मार्ग को खुलवाये जाने का अनुरोध किया। आवेदक ने बताया कि उसके मकान के सामने लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया गया हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क पर मिट्टी व गिट्टी ड़ाल दी गई है, जिससे पानी निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया हैं, व मकान तथा खेत में पानी भर रहा हैं। मामले में उचित कार्यवाही हेतु लोकनिर्माण विभाग इंदौर को निर्देशित किया गया हैं।
जनसुनवाई में एक अन्य मामले में स्कीम न. 78 निवासी सरोज पत्नि गोपाल ने अपने दिव्यांग पति की बंद नि:शक्त जन पेंशन को चालू करवाये जाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि उसके पति जन्म से गंूगे व बहरे है उनको नि:शक्तजन पेंशन मिल रही थी, जिसे अचानक बंद कर दिया गया हैं। मामले का मौके पर ही नगर निगम के प्रभारी अधिकारी द्वारा परीक्षण किया गया, तथा आवेदिका को समझाईस दी कि वह कलेक्ट्रट कार्यालय के कक्ष क्रंमाक 221 में कागजों को जाकर सत्यापित कराये। सत्यापन उपरांत कागज नगर निगम में जमा करा दें, इसके बाद पेंशन चालू कर दी जाएगी।
भदौरिया/गरिमा
No comments:
Post a Comment