अधिकारी एवं कर्मचारिय¨ं को स्थानांतरण के लिये
देना ह¨गा आॅनलाइन आवेदन
इंदौर 22 मई, 2017
राज्य शासन ने राज्य एवं जिला-स्तर पर वर्ष 2017-18 में अधिकारी-कर्मचारिय¨ं के स्थानांतरण के लिये स्थानांतरण नीति जारी कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिये हैं। इस नीति के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों को स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा।
इंदौर के जिला कोषालय अधिकारी श्री एन.आर.बिवालकर ने बताया कि आॅनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में एक विभागीय वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई जिसमें यह जानकारी दी गयी। इसमें बताया गया कि वित्त विभाग ने एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमआईएस) का विकास किया है, जिसमें स्थानांतरण के लिये आॅनलाइन आवेदन करने की सुविधा शासकीय सेवक¨ं क¨ उपलब्ध करवायी गयी है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिये शासकीय सेवक¨ं से आवेदन आॅनलाइन प्राप्त किये जायें। शासकीय सेवक¨ं की लाॅग-इन आई.डी. उनका ष्इम्पलाई क¨डश्श् ह¨गा। संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा शासकीय सेवक¨ं क¨ पासवर्ड प्रदान करने के लिये अधिकृत किया गया है। समस्त विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि 31 मई तक उनके अधीनस्थ कार्यालय¨ं के सभी कर्मचारिय¨ं क¨ लाॅग-इन एवं पासवर्ड प्रदान कर दिये जायें। स्थानांतरण के लिये आवेदन करने की समय-सीमा 15 जून, 2017 तय की गयी है। सभी विभाग क¨ अपनी विभागीय वेबसाइट में http:@@mptreasury-gov-in@FMS@ login-jsp लिंक देने के निर्देश दिये गये हैं।
साॅफ्टवेयर-आईएफएमआईएस पर की जाने वाली प्रक्रिया के लिये संचालनालय क¨ष एवं लेखा ने आवश्यक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है। राज्य-स्तर पर अधिकारिय¨ं अ©र कर्मचारिय¨ं के स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत ही किये जायेंगे। प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारिय¨ं के स्थानांतरण विभागीय प्रमुख सचिव@सचिव द्वारा विभागाध्यक्ष के प्रस्ताव@प्रशासकीय आधार पर विभागीय मंत्री के अनुम¨दन पर किये जायेंगे। तृतीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारिय¨ं के अंतर्जिला स्थानांतरण विभागाध्यक्ष के प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री के अनुम¨दन के बाद विभागाध्यक्ष के स्तर पर ह¨ सकेंगे। स्थानांतरण नीति से हटकर किये जाने वाले स्थानांतरण के प्रकरण¨ं में मुख्यमंत्री के समन्वय में आदेश प्राप्त किया जाना आवश्यक ह¨गा। स्थानांतरण नीति के अनुसार एक से 30 जून, 2017 तक स्थानांतरण किये जा सकेंगे।
बताया गया कि आईएफएमआईएस प्रक्रिया के अंतर्गत अब कर्मचारियों का वेतन भी आनलाइन ही तैयार किया जायेगा। जानकारी दी गयी कि मई का वेतन जो कि जून, 2017 में देय होगा वह भी इसी प्रक्रिया के अंतर्गत भुगतान किया जायेगा।
महिपाल@कपूर
No comments:
Post a Comment