मुख्यमंत्री तीर्थ
दर्शन योजना
5 अप्रैल से शुरू होगी वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा
.............................. ..........
इंदौर जिले के 400 बुजुर्ग उठा सकेगें तीर्थ यात्रा का लाभ
इंदौर 23 मार्च 2018
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन
योजना में 5 अप्रैल से विभिन्न जिलों से तीर्थ यात्री वैष्णोदेवी दर्शन के लिए
निर्धारित स्थल से रवाना होंगे। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को उच्च गुणवत्ता
के भोजन, नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल दिए जाने का प्रावधान है। यात्रियों के साथ
जाने वाले अनुरक्षक ट्रेन के शुरू होने के चार घंटे बाद तीर्थ यात्रियों की कुशलता
के संबंध में संबंधित जिले के कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन
योजना को अवगत कराएगें। साथ ही वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित समय पर
यात्रियों को नाश्ता, भोजन एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो।
वैष्णोदेवी तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन 5 अप्रैल को रवाना होगी। इस ट्रेन में इंदौर जिले के 400
यात्री व धार जिले के 211 यात्री।
24 अप्रैल- खंडवा जिले के 120
यात्री, खरगौन जिले के 172, बड़वानी
जिले के 129 यात्री वैष्णोदेवी तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए रवाना होगें।
क्रमांक/211/741/भदौरिया/जी
No comments:
Post a Comment