संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, इंदौर
समाचार
मालवांचल के दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता
.............................. ..........
सिंचाई क्षेत्र में होगा 4,500 करोड़
रुपये का निवेश
इंदौर 23 मार्च 2018
प्रदेश
के मालवांचल क्षेत्र में वर्ष 2025
तक लगभग 2 लाख
हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाई जायेगी। अभी 3 लाख 69 हजार
हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा रही है। मालवांचल के सिंचाई क्षेत्र में करीब 4,500 करोड़
रुपये का निवेश किया जायेगा।
जल-संसाधन
विभाग द्वारा संचालित 33 हजार 725 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की माही परियोजना से इंदौर संभाग के धार और
झाबुआ जिले लाभान्वित होंगे। इसी तरह गरोठ सूक्ष्म सिंचाई योजना से मंदसौर जिले
में 21 हजार 400 हेक्टेयर, भानपुरा यूनिट-एक और दो से मंदसौर जिले में 9 हजार
400, कीटखेडी योजना से आगर-मालवा जिले में 3 हजार
350, दातूनी योजना से देवास जिले में 9 हजार 800, बरखेड़ा योजना से इंदौर संभाग के धार
जिले में 9 हजार 900, भाम राजगढ़ योजना से खण्डवा जिले में 6 हजार
100 और आवंलिया योजना से खण्डवा जिले में 5 हजार
हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जायेगी। निर्माणाधीन योजनाओं के पूरा होने से कृषि
उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी। मालवांचल में स्वीकृत चम्बल-श्यामगढ़
सुवासरा, इन्दौर, कारम और भावसा योजनाओं से क्रमश: मंदसौर, उज्जैन, धार
और बुरहानपुर जिलों में करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है।
क्रमांक/213/743/भदौरिया/जी
No comments:
Post a Comment