प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में
वेवकास्ट के माध्यम से किया अलीराजपुर कृषि विज्ञान केन्द्र का उदघाटन
इंदौर 17 मार्च 2018,
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित कृषि उन्नत मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वेवकास्ट के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर का उद्घाटन किया गया तथा उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्घाटन समारोह अवसर पर स्थानीय स्तर पर भी शनिवार को अलीराजपुर मुख्यालय के मंडी प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री माधोसिंह डावर एवं विधायक श्री नागर सिंह चौहान उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के कृषि उपज मंडी अलीराजपुर अध्यक्ष श्री आजमसिंह अवास्या, अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्री भिंडे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, श्री किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष श्री संतोष मकू परवाल, श्री दशरथ चन्देल थे।
अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बना सकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि हेतु कृषि विशेषज्ञों से समय-समय पर सलाह लेने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि की नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि से आय को दोगुना करने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार की कृषि विकास संबंधित कई योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री माधोसिंह डावर ने कहा कृषक आधुनिक तकनीकों और शासन की योजना का लाभ लेकर उन्नत कृषक बने। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में शासन की विभिन्न योजना के बारे में बताते अधिक से अधिक किसानों से उक्त योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कृषि विज्ञानिक डॉ. सुधीर सिंह भदौरिया एवं डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके यादव ने कृषि विज्ञान केन्द्र के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यानिकी श्री बीएस चैहान ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम उप संचालक कृषि श्री केसी वास्केल,आत्मा परियोजना संचालक श्री डीएस मौर्य, कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र कुमावत, ठाकुर सिंह डूडवे, श्री रविन्द्रसिह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में बडी संख्या में कृषकगण उपस्थित हुए।
क्रमांक /भदौरिया/वटके

No comments:
Post a Comment