Saturday, 17 March 2018

भावांतर भुगतान योजना में अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेवें



भुगतान की समस्या हो तो तत्काल संबंधित मण्डी में दस्तावेजों के साथ सम्पर्क करें
--------------
कलेक्टर श्री वरवड़े ने किसानों से की अपील
इंदौर, 17 मार्च 2018,
      कलेक्टर इन्दौर श्री निशान्त बरवडे ने जिले के किसानों से अपील की है कि जिन किसानों को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत मंडी प्रागण में विक्रय किये गये उपज का यदि अभी तक पूरा भुगतान प्राप्त नही हुआ है या बिल्कुल भुगतान नही हुआ है, ऐसे कृषक जिस मंडी समिति में उनके द्वारा कृषि उपज का विक्रय किया गया है, उस मंडी समिति में पंजीयन एवं विक्रय संव्यवहार के मूल दस्तावेजों के साथ 21 मार्च 2018 तक व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर विसंगति का निराकरण करा लेवें।
      उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इन्दौर श्री विजय चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर इन्दौर के निर्देशानुसार जिले की कृषि उपज मंडी छावनी इन्दौर में भावांतर भुगतान की समस्या को हल करने हेतु समाधान केन्द्र स्थापित किया गया है। समाधान केन्द्र के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री गोपे पाठक, मोबाईल नम्बर -9424890932 को बनाया गया है एवं मंडी छावनी इन्दौर के प्रभारी अधिकारी श्री प्रदीप जोशी, मोबाइल नम्बर - 9424888438 को सहयोग हेतु नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि समाधान केन्द्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।
           कलेक्टर श्री निशान्त वरवड़े ने कृषकों से यह भी अपील की है कि रबी भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत किसान सहकारी समितियों एवं मंडी समितियों में चनासरसों मसूर, प्याज तथा लहसुन का पंजीयन अधिक से अधिक संख्या में करायें। पंजीयन में अगर किसी कृषक को समस्या आती है तो उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आई.पी.सी. बैक इन्दौर से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपना पंजीयन कराकर भावान्तर भुगतान योजना का लाभ लेवें।
क्रमांक   /भदौरिया/वटके

No comments:

Post a Comment