Saturday, 17 March 2018

भावान्तर भुगतान योजना में लहसुन का पंजीयन शुरू



31 मार्च 2018 तक जारी रहेगा
-----------------
अधिकाधिक किसानों से पंजीयन कराने का आग्रह
इंदौर, 17 मार्च 2018,
      कलेक्टर श्री निशान्त वरवड़े ने बताया कि राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार रबी 2018 की प्रस्तावित भावान्तर भुगतान योजना में लहसुन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि भावान्तर भुगतान योजना में लहसुन का पंजीयन 15 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और कृषि उपज मण्डी समितियों में किया जायेगा। लहसुन का पंजीयन 20 जिलों में किया जा रहा है। इनमें इन्दौर जिला भी शामिल है।
      कलेक्टर श्री वरवड़े ने जिले में भावान्तर भुगतान योजना में लहसुन का पंजीयन करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि उपज मण्डी समितियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये गये हैं।
क्रमांक   /राठौर/वटके

No comments:

Post a Comment