मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन के भीकनगाँव में असंगठित श्रमिक कल्याण योजना का शुभारंभ कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का हितग्राहियों को हितलाभ सौंपा।
"मेरी ज़िंदगी का सबसे खास दिन है आज। आज का दिन गरीब मजदूर और श्रमिकों के लिए स्वर्णिम दिन है। मेरे भाइयों आप मजदूर ज़रूर हैं, लेकिन आपको मजबूर नहीं होने देंगे। प्रदेश का विकास हो और सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिले, लेकिन मेरे श्रमिक पीछे नहीं छूट जाना चाहिए, उसे भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर हम दे रहे हैं। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी को मकान दिए जायेंगे और उसमें बिजली का कनेक्शन मुफ्त में दिया जाएगा। बिजली का फ़्लैट बिल 200 रुपए प्रति माह के हिसाब से आएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के साथ गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा। गर्भवती श्रमिक बहनों को 6 से 9 माह की अवधि में 4,000 और प्रसव के बाद 12,000 रुपए देंगे, जिससे पौष्टिक भोजन से सेहत सुधर सके। गर्भावस्था के दौरान योजना का लाभ लेने हेतु सिर्फ सरकारी अस्पताल में जाँच करानी होगी। मैं कहना चाहता हूँ कि महिलाएँ सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराएँ। शासकीय अस्पताल में इलाज की व्यवस्था तो है ही, लेकिन श्रमिक के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर जरूरत पड़ी तो प्रदेश या देश में कहीं भी पीड़ित श्रमिक का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। 5 लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क कराया जाएगा। अगर गरीब का किसी कारण हाथ-पैर खराब हो जाये, तो रु. 2 लाख दिये जायेंगे और अस्थायी अपंगता हो तो रु. 1 लाख और भगवान न करे कि 60 साल से कम उम्र में मृत्यु हो जाये तो रु. 2 लाख एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।":मुख्यमंत्री
No comments:
Post a Comment