नौ दिवसीय श्रीराम कथा 8 अप्रैल से
इंदौर। जय माँ अम्बे मंदिर समिति द्वारा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के जगदीश यादव (जग्गु भैय्या) ने बताया कि रोड़ नंबर 19 नंदा नगर स्थित जय माँ अम्बे मंदिर पर 8 अप्रैल से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा भव्य कलश यात्रा के साथ प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचेगी। श्रीराम कथा पं. श्री देवकृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 बजे तक होगी। समिति यशवंत विनायक मुन्ना, अमित जी, गब्बर गेहलोत ने श्रद्धालुओं से उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का आगृह किया है।
भवदीय
जगदीश यादव (जग्गु भैय्या)
मोबा. 9826526269
No comments:
Post a Comment