Wednesday, 4 April 2018

इंदौर में होटल धराशायी होने की दुर्घटना का समग्र विश्लेषण करने समिति गठित
इंदौर 04 अप्रैल,2018
    राज्य शासन ने इंदौर में 31 मार्च को होटल बिल्डिंग धराशायी होने की दुर्घटना का समग्र विश्लेषण करने के लिये अपर मुख्य सचिवगृह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल और लोक निर्माण विभाग पीआईयू के परियोजना संचालक श्री विजय सिंह वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
    यह समिति इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये सुझाव देगी। साथ हीअन्य प्रसांगिक बिन्दुओं पर भी विचार करेगी। समिति सम्पूर्ण जाँच के बाद अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को देगी।
    सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक अप्रैल को जारी आदेश को निरस्त करते हुए आज नया आदेश जारी किया है।
क्रमांक/भदौरिया/जी

No comments:

Post a Comment