Wednesday, 4 April 2018

ग्राम सभाओं में पोषण अभियान पर विशेष फोकस
इंदौर 04 अप्रैल,2018
    कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में पोषण-अभियान पर विशेष चर्चा होगी। ग्राम सभाओं में पोषण के विभिन्न पहलुओंस्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष चर्चा की जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन भी किया जाएगा।
    उन्होने बताया कि केन्‍द्र सरकार द्वारा शून्य से वर्ष तक के बच्चोंगर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण की स्थिति में सुधार के लिए पोषण अभियान को जन-अभियान बनाने के निर्देश दिए गए। इसलिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस विषय को ग्राम सभा का अनिवार्य एजेण्डा बनाया गया है।
क्रमांक/भदौरिया/जी

No comments:

Post a Comment