लम्बित पेंशन प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही
इंदौर 23 अप्रैल 2018
संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों में लम्बित पेंशन प्रकरणों का अविलम्ब शत-प्रतिशत निराकरण करें। पेंशन प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता पायी जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि वे कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरणों का स्वयं अपने स्तर से मॉनीटरिंग करें तथा पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत अविलम्ब निराकरण कर संभागीय पेंशन अधिकारी से पीपीओ/जीपीओ जारी कराकर साप्ताहिक प्रगति से अवगत करायें।
No comments:
Post a Comment