राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को
सौंपे गये विभिन्न शाखाओं के दायित्व
इंदौर 23 अप्रैल 2018
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निशान्त वरवड़े ने प्रशासकीय कार्यसुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं के दायित्व सौंपे हैं।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दण्डाधिकारी संयोगितागंज श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को शिकायत, लोकायुक्त/आर्थिक अपराध अन्वेषण, लोक सेवा गारंटी आदि शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। उन्हें काल सेंटर का नोडल अधिकारी और जगन्नाथ मिडिल स्कूल छावनी प्रशासक बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दण्डाधिकारी विजय नगर एवं सेंट्रल कोतवाली श्री शाश्वत शर्मा को अभिलेखागार राजस्व, सामान्य पीसीएण्डपीएनडीटी एक्ट लोक सूचना अधिकारी, जीएमएफसी, जनसुनवाई तथा समाधान ऑनलाइन का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दण्डाधिकारी राऊ एवं सांवेर श्री बिहारी सिंह को स्थापना, भूअर्जन, कलेक्टर हेल्प लाइन, समाधान समिति, वरिष्ठ लिपिक शाखा, नजूल, शहरी सीलिंग, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दण्डाधिकारी मल्हारगंज एवं कम्पेल-खुड़ेल श्री राकेश शर्मा को लेखा शाखा, भूप्रबंधन, भूअभिलेख/व्यपवर्तन, चरित्र सत्यापन, सहायक अधीक्षक राजस्व एवं सामान्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व देवस्थान वक्फ बोर्ड, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दण्डाधिकारी जूनी इन्दौर श्री जमील खान को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (भारत निर्वाचन तथा स्थानीय निर्वाचन), जेसी शाखा, जनगणना, आपदा प्रबंधन, ब्रिस्क, संस्थागत वित्त, चिटफण्ड, अल्प बचत, तम्बाकू नियंत्रण, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री लेखा को नजारत, विभागीय जाँच, रेड क्रास, आवक-जावक, स्टेशनरी एवं लायब्रेरी आदि शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है।
No comments:
Post a Comment