पटवारियों की काउंसिलिंग 26 मई को
इंदौर, 22 मई 2018,
पटवारी परीक्षा वर्ष 2017-18 में जिला इंदौर के लिये चयनित सफल उम्मीदवारों की काउंसिलिंग 26 मई को प्रात: 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 116 इंदौर में रखी गई है।
कहा गया है कि इस हेतु सभी उम्मीदवार अपने मूल् दस्तावेज एवं 50 रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र नोटरी करवाकर एवं मूल दस्तावेजों की दो-दो छाया प्रति के साथ नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित होवें। निर्धारित दिनांक के पश्चात किसी भी उम्मीदवार को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जावेगा। कलेक्टर श्री वरवड़़े ने काउंसिलिंग के लिए विभिन्न दलों का गठन किया है।
/महिपाल/विजय
No comments:
Post a Comment