जेईई मेंस में इस वर्ष अजा/जजा/ पिछड़ा वर्ग के 299 विद्यार्थी चयनित
इंदौर 03 मई 2018
इंदौर संभाग अंतर्गत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा जेईई मेंस वर्ष 2018 में जिला धार-62, झाबुआ-61, अलीराजपुर-51, बडवानी-37, खरगोन-70, बुरहानपुर-08, खण्डवा-08 एवं इंदौर- 02, संभाग से कुल 299 विद्यार्थियों द्वारा सफलता अर्जित की हैं। श्री गणेश भावर संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग इंदौर द्वारा विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी।
क्रमांक 15/1060/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment