नगर निगम क्षेत्र में अपर कलेक्टर की अनुमति से ट्यूबवेल खनन
इंदौर 03 मई 2018
अपर कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता (आईएएस) द्वारा जारी आदेश अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नवीन बोरिंग कराने/बोरिंग के गहरीकरण कराने के आवेदन प्रशासनिक संकुल के कक्ष क्रमांक जी-8 कार्यालय कलेक्टोरेट हेल्पलाइन इंदौर में जमा किये जायेगें। आवेदन में वार्ड क्रमांक व नगर निगम के झोन नंबर का उल्लेखित किया जाना जरूरी हैं। आवेदन के साथ 100 रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र नोटराइज्ड़ किया हुआ, चालू वित्तीय वर्ष की सम्पत्ति कर की नलकूप खनन स्थल की भरी हुई रसीद की छाया प्रति और आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड की छायाप्रति लगाना जरूरी हैं।
No comments:
Post a Comment