--------------------------
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री राजेश शुक्ल शामिल हुए
इंदौर 29 जनवरी 2017
विन्ध्याचल सोशल ग्रुप का 10वां वार्षिकोत्सव सम्मेलन मधुर मिलन गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विन्ध्य के रहने वाले 7 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। मधुर मिलन गार्डन में ऐसा लगा जैसे पूरा विन्ध्य क्षेत्र आज मालवा कीक धरती इन्दौर में उमड़ आया हो। लोग एक दूसरे से मिल कर ठेठ बघेली भाषा में बात कर रहे थे। विन्ध्याचल ग्रुप के अध्यक्ष श्री सतीश दुबे और सचिव श्री अवधेश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान किये गये। संभागीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान 25 सांस्कृतिक कार्यक्रम वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही ग्रुप के 11 वरिष्ठजनों को भी साल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खनिज एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित थे। विशेष अतिथि महापौर मालिनी गौड़ व पूर्व संभागायुक्त श्री प्रभात पारासर जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मिथिला प्रसाद तिवारी ने किया। मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कहा कि में अपने लोगों में अपने लोगों के बीच में पहुंच कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिचय सम्मेलन आज के समय में बहुत ही आवश्यक कार्य हो गया है। मैं आज लोगों को बधाई देता हूं कि रीवा के इतिहास में पहला सर्वजातीय सम्मेलन आप लोगों ने करवाया। लोगों ने इंदौर में विन्ध्य भवन बनवाने की भी माँग की। इस पर मंत्री जी ने कहा कि निश्चित ही आप लोग इतनी बड़ी तादाद में हो विन्ध्य भवन होना चाहिये। मैं भी आपकी इस माँग में शामिल होकर अपनी ओर से हर संभव मदद करूंगा। इंदौर रीवा ट्रेन चलने पर सभी सदस्यों में खुशी की लहर थी। इस मौके पर अतिथियों से विन्ध्य की जानकारी से व सदस्यों की टेलीफोन डायरेक्टरी के साथ-साथ सर्व जातीय परिचय सम्मेलन पुस्तिका विन्ध्य वाणी का विमोचन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने ट्रेन चलवाने व हमारी मांग के अनुसार समय करवाने पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को बहुत-बहुत धन्यवाद देकर आभार माना।
विन्ध्याचल सोशल ग्रुप के परिचय ग्रुप के परिचय सम्मेलन संयोजक डॉ. आर एन मिश्रा ने बताया कि विन्ध्य के इतिहास में आज पहला सर्व जातीय परिचय सम्मेलन मधुर मिलन गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें 400 प्रतिष्टियां प्राप्त हुई। वास्तव में कई विन्ध्य परिवार के लोगों की जरूरत थी परिचय सम्मेलन। सर्व जातीय सम्मेलन परिचय सम्मेलन में 18 रिश्ते भी हाथोहाथ तय हो गये।
स्वागत डॉ. एलपी पाण्डे, आरएल दुबे, शिवकुमार तिवारी, श्यामधर सिंह बघेल, अजय मिश्री, दिलीप मिश्रा, रामजीत पाण्डेय, अजय मिश्रा, रजनीश चतुर्वेदी, हरगोविन्द उपाध्याय, उमेश तिवारी, बृजेश शुक्ला आदि ने किया। संचालन श्री रमाशंकर तिवारी ने किया।
--0--
क्रमांक 220/220/ Rathore
No comments:
Post a Comment