सूचना आयुक्तों का दौरा कार्यक्रम
--------------------
इंदौर, 25 जनवरी 2017
आगामी 27 जनवरी को मुख्य सूचना आयुक्त श्री के.डी. खान, राज्य सूचना आयुक्त श्री आत्मदीप, राज्य सूचना आयुक्त श्री सुखराज सिंह और राज्य सूचना आयुक्त श्री हीरालाल त्रिवेदी इंदौर दौरे पर आएंगे और 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट में राज्य सूचना आयोग की लोक अदालत में भाग लेंगे। 29 जनवरी को पूर्वाह्न सभी सूचना आयुक्त इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment