सम्पूर्ण गरिमा, हर्ष और उल्लास के साथ
इंदौर जिले में भी मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस
------------------------------
मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर 25 जनवरी,2017
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इंदौर जिले में भी सम्पूर्ण गरिमा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा । मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा । इस समारोह में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे तथा रस्मी परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, उच्च न्यायालय, शासकीय, अद्र्धशासकीय कार्यालयों, स्वायतशासी संस्थानों सहित शिक्षण संस्थाओं आदि में भी ध्वजारोहण के साथ देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
मुख्य समारोह का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम में प्रात: ठीक 9 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा । इस अवसर पर आकर्षक परेड, गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा । प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों, अभियानों आदि उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियाँ आकर्षण का केन्द्र होगी। मुख्य समारोह में जिला पुलिस बल, बी.एस.एफ., होमगार्ड, जेल, वन, सिविल डिफेंस, एन.सी.सी. सीनियर-जूनियर, बालक-बालिका वर्ग, स्काउट गाइड आदि दलों की आकर्षक परेड होगी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति के गीत, देश-प्रदेश की समृद्धशाली संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे । मुख्य अतिथि श्री गुप्ता जिले में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों तथा संस्थाओं को इस गरिमामय समारोह में पुरस्कृत करेंगे । कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों, अन्य गणमान्य नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों आदि के बैठने के लिये समारोह स्थल पर विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी शासकीय भवनों, सार्वजनिक भवनों, चौराहों आदि पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की जायेगी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिये बस सुविधा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम तक लाने ले जाने के लिये विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें गाँधी भवन (पिं्रस यशवंत रोड), सुदामा नगर सेठी गेट, पत्रकार कालोनी चौराहा व छावनी चौराहा, चिमनबाग चौराहा, मरीमाता, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, महेश नगर तथा मल्हारगंज टोरी कार्नर पर उपलब्ध रहेगी।
--0--
क्रमांक 195/195 /महिपाल/वटके
No comments:
Post a Comment