इंदौर 25 जनवरी 2017
भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी पंचवर्षीय योजना के स्थान पर 15 वर्षीय दीर्घकालीन विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जायेगा। इस डाक्यूमेंट का मूल मंत्र ""एक देश-एक दृष्टि'' रहेगा। इस डाक्यूमेंट को तैयार करने के लिये इंदौर जिले में आज 26 जनवरी से विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जायेगी। ग्राम सभाओं के आयोजन का सिलसिला आगामी सात दिनों तक चलेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी 610 गाँवों में अलग-अलग तिथियों में ग्राम सभाएं होगी। इन ग्राम सभाओं में ग्राम वासियों को चर्चा के उपरान्त सुझाव लेकर कृषि विकास, शिक्षा, रोजगार सृजक, स्वास्थ्य एवं शहरीकरण की प्राथमिकताएं क्षेत्र विकास के लिये निर्धारित की जायेगी। ग्राम सभाओं के आयोजन के पश्चात इसकी रिपोर्ट नीति आयोग को भेजी जायेगी।
क्रमांक: 198/198 /महिपाल /वटके
No comments:
Post a Comment