Wednesday, 1 February 2017

रासुका


इंदौर 01 फरवरी 2017
    इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी. नरहरि ने तीन अपराधियों क्रमश: - 1/1 सुगन्धा नगर इंदौर निवासी अर्जुन यादव पिता सुरेश यादव, करण यादव पिता सुरेश यादव, निवासी 1/1, सुगन्धा नगर, इंदौर एवं नितेश उर्फ पिन्टू पिता महेन्द्र गोस्वामी निवासी 3/1 नन्दबाग थाना बाणगंगा इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं। इनके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

--0--
क्रमांक 05/238/महिपाल/वटके

No comments:

Post a Comment