Wednesday, 8 February 2017

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अब 12 फरवरी को
इंदौर 8 फरवरी, 2017
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अब 12 फरवरी को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा पूर्व में 10 फरवरी को आयोजित होने वाली थी। इस परीक्षा की तिथि में अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के मध्यप्रदेश आयोग के उप सचिव से प्राप्त हुई है। इस परीक्षा के लिये जारी प्रवेश-पत्र पूर्ववत रहेंगे तथा आवेदकों को नवीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करना जरूरी नहीं होगा। प्रवेश-पत्र का सम्पूर्ण विवरण पूर्ववत मान्य होगा।
श्व्
महिपाल/कपूर

No comments:

Post a Comment