Wednesday, 8 February 2017

अजा/जजा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी मुफ्त
इंदौर 8 फरवरी, 2017
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2015 में उत्तीर्ण एवं साक्षात्कार हेतु अर्हता रखने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिये नि:शुल्क ""मॉक साक्षात्कार'' 25 फरवरी, 2017 से दोपहर एक बजे से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में आयोजित किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 4 लाख से कम होना चाहिये, अभ्यर्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, अभ्यर्थी किसी भी शासकीय सेवा  में न हो। निर्धारित अर्हता रखने वाले विद्यार्थी कार्यालयीन समय में आवेदन फार्म प्राचार्य, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2017 है।
श्व्
सिंह/कपूर
 

No comments:

Post a Comment