मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता अस्थि बाधितार्थ,
व्याख्याता श्रवण बाधितार्थ तथा व्याख्याता दृष्टि बाधितार्थ के पदों की पूर्ति होगी
इंदौर 3 मार्च, 2017
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के लिये व्याख्याता अस्थि बाधितार्थ के 4 पद, व्याख्याता श्रवण बाधितार्थ के 9 पद तथा व्याख्याता दृष्टि बाधितार्थ के 11 पदों की पूर्ति के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र 16 मार्च, 2017 से 15 अप्रैल, 2017 तक एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से जमा किये जा सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन रोजगार और निर्माण समाचार-पत्र के 6 मार्च, 2017 के अंक में प्रकाशित किया जाएगा तथा आयोग की वेबसाइट ध्र्ध्र्ध्र्.थ्र्द्रद्रद्मड़.दत्ड़.त्द तथा ध्र्ध्र्ध्र्. थ्र्द्रद्रद्मड़.ड़दृथ्र् पर उपलब्ध है।
आवेदक ऑनलाइन आवेदन-पत्र एम.पी.ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क पर शुल्क का नगद भुगतान करके जमा कर सकते हैं। आवेदक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के साथ ही नेट बैंकिंग द्वारा भी घर बैठे शुल्क भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment