संगीता देवड़ा अगस्त-2016 से आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक
''''''
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में नहीं हैं कार्यरत
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.नायक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर के अरिहंत नगर निवासी संगीता पति विमल देवड़ा को पिछले अगस्त, 2016 से आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक कर दिया गया है तथा वे वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के लिये कार्य नहीं कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि संगीता को वर्ष-2009 में आशा कार्यकर्ता के रूप में विकासखंड हातोद के लिये चिन्हांकित किया गया था। तदुपरांत शहरी सीमा परिसीमन के पश्चात मल्हारगंज जोन के अंतर्गत कार्य हेतु मई 2015 में चिन्हित किया गया, किंतु इनके द्वारा आशा कार्यकर्ता के कार्य के दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करने के कारण जोनल आफिसर मल्हारगंज द्वारा दिनांक 2 जून, 2016 को चेतावनी-पत्र जारी किया गया तथा आशा के दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया था। इसके पश्चात दिनांक 17 अगस्त, 2016 को अन्य निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं के साथ संगीता को भी आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक कर दिया गया था।
श्व्
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment