नगरीय निकायों की मतदाता-सूची में
आधार एवं म¨बाइल नम्बर भी जुड़ेंगे
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि नगरीय निकायों की मतदाता-सूची में आधार सीडिंग एवं म¨बाइल नम्बर भी ज¨ड़े जायेंगे। इस कार्य के लिये प्राधिकृत कर्मचारियों के घर-घर जाकर आधार नम्बर एवं म¨बाइल नम्बर की जानकारी लेने के निर्देश दिये गये हैं।
आधार एवं मोबाइल नम्बर का संकलन जिला खण्डवा, रतलाम, बैतूल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन , बड़वानी, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला,डिंडोरी बालाघाट, शहड¨ल, अनूपपुर, उमरिया, सतना एवं नरसिंहपुर जिले के उन नगरीय निकायों में किया जायेगा, जहाँ आगामी दिनों में चुनाव प्रस्तावित है।
सचिव मध्यप्रदेश राज्यनिर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र भेजकर निर्देशित किया है कि जिन मतदाताओं के आधार नम्बर नहीं हैं, उनके लिये विशेष शिविर लगवाकर आधार कार्ड बनवाये जायें।
No comments:
Post a Comment