मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
60 वर्ष से अधिक आयु के 322 बुजुर्ग करेंगे
सरकारी खर्च पर रामेश्वरम् यात्रा
इंदौर 11 मई, 2017मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर शुरू की गयी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत इंदौर जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य शासन के खर्च पर रामेश्वरम् तीर्थ स्थल का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिये चयनित बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था आगामी 28 मई को इंदौर से विशेष ट्रेन से रवाना होगा।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्रियों का यह दल 2 जून 2017 को वापस इंदौर आयेगा। बताया गया है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिये इच्छुक बुजुर्ग 16 मई तक कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इंदौर से 322 तीर्थ यात्रियों को भेजा जायेगा। इस यात्रा के लिये इच्छुक बुजुर्ग कलेक्टर कार्यालय सहित संबंधित तहसील कार्यालयों में आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं। वांछित जानकारी भी इन्हीं कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।
तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिये ऐसे आवेदक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो, वे आयकर दाता नहीं हो तथा इस योजना के अंतर्गत पूर्व में कोई यात्रा नहीं की हो, वे आवेदन कर सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग अपने साथ एक सहयोगी साथ ले जा सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होना चाहिये। पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहायक की सुविधा नहीं होगी। यदि आवेदक पति-पत्नी में से किसी एक का नाम चुना जाता है तो उसका जीवनसाथी भी यात्रा पर साथ जा सकेगा। जीवनसाथी की आयु 60 वर्ष से कम हो, तब भी आवेदक के साथ यात्रा कर सकेंगे।
क्रमांक
No comments:
Post a Comment