महिलाओं के लिये रोजगार/स्वरोजगार मेला आज
इंदौर 11 मई, 2017
राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार महिलाओं को स्वरोजगार तथा रोजगार की गतिविधियों से जोड़ने के लिये 12 मई को ढ़क्कनवाला कुंआ के सामने स्थित हाट बाजार में एक दिवसीय रोजगार/स्वरोजगार मेला आयोजित किया गया है। यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
इस मेले में उद्योग, रोजगार एवं नगरीय विकास, कौशल विकास, अंत्यवसायी विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण, मत्स्य, कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य शासकीय विभाग और अशासकीय संस्थायें मौजूद रहकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही वे राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। स्वरोजगार और रोजगार के लिये महिलाओं की केरियर काउंसलिंग भी की जायेगी।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment