Thursday, 11 May 2017


इंदौर शहर के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिये बैठक 19 मई को
इंदौर 11 मई, 2017
कमिश्नर श्री संजय दुबे ने आगामी 19 मई को पूर्वान्ह 11 बजे कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में इंदौर नगर के विकास के संबंध में बैठक आहूत की है। बैठक में महापौर नगर निगम, अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण, कलेक्टर, उप पुलिस महानिरीक्षक, आयुक्त नगर निगम, महाप्रबंधक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण, मुख्य महाप्रबंधक विद्युत वितरण कम्पनी पश्चिम क्षेत्र, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यटन विभाग, पुलिस अधीक्षक यातायात, जेलर सेन्ट्रल जेल, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, उपायुक्त गृह निर्माण मण्डल आदि को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में पटाखा बाजार,अनाज मण्डी,लोहा मण्डी, सेन्ट्रल जेल अन्यत्र स्थानांतरण करने के संबंध में चर्चा की जायेगी। बैठक में शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिये अटल आवास योजना, बायपास के आसपास निर्मित कॉलोनियों में जल आपूर्ति, इंदौर नगर में शासकीय आवास के निर्माण, नेहरू स्टेडियम का नवीनीकरण, सुगम यातायात, इंदौर सीवरेज परियोजना, मुख्य मार्गों से सब्जी एवं फल के साप्ताहिक बाजारों का स्थानांतरण, बहुमंजिला पार्किंग का उपयोग, रालामण्डल क्षेत्र का विकास, गोपाल मंदिर और बांकेबिहारी मंदिर का विकास और राजबाड़ा संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

No comments:

Post a Comment