सांसद निधि से 39 श्मशान घाट और शवदाहिनी स्वीकृत
इंदौर 8 जून, 2017
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा सांसद निधि से इंदौर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 39 श्मशान घाट और शवदाहिनी (शवदाह शाला केज) के लिये एक करोड़ 17 लाख 19 हजार 266 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। प्रत्येक श्मशान घाट के लिये 3 लाख 494 रुपये स्वीकृत कर जिला प्रबंधक एम.पी.स्टेट एग्रो इंण्डस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड इंदौर को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सांवेर में ग्राम खाती पिपल्या, ग्राम गारिया, ग्राम काचरोट, ग्राम मोरोद हाट, ग्राम रालामण्डल, ग्राम बालोदा टाकून, ग्राम बारोदापंथ, ग्राम कछालिया, ग्राम मगरखेड़ी, ग्राम मुकाता, ग्राम पुवार्डजुनार्दा, ग्राम अलवासा, ग्राम पंचडेरिया, ग्राम सहाड़ा, ग्राम कायस्थखेड़ी, ग्राम दर्जीकराड़िया, ग्राम तराना, ग्राम अर्जुनबडौदा, जनपद पंचायत इंदौर में ग्राम धतूरिया, ग्राम बहाडिया, ग्राम लिम्बोदागारी, ग्राम पालाखेड़ी, इंदौर में शिवपार्वती, सुखनिवास,जनपद पंचायत देपालपुर ग्राम शिवगढ़, ग्राम रंगवासा, ग्राम तकीपुरा, ग्राम आगरा, ग्राम कुनगारा, ग्राम गिरोड़ा, ग्राम काकवा, ग्राम अरोदाकोट, ग्राम खिमलावदा, ग्राम पीरनलवासा, ग्राम गढ़ीबिलोदा में श्मशान घाट और शवदाहिनी का निर्माण किया जायेगा। कलेक्टर ने समस्त कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार शासकीय भूमि पर कराने के निर्देश दिये हैं।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment