इंदौर में पंडाल गिरने की घटना की जाँच के लिए समिति गठित
इंदौर 08 जून, 2017
राज्य शासन द्वारा इंदौर में 5 जून को तेज आंधी एवं वर्षा के कारण पंडाल गिरने की घटना की जाँच के लिए समिति गठित की गई है। आयुक्त इंदौर संभाग इस समिति के अध्यक्ष होंगे । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन तथा मुख्य अभियंता इंदौर परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग जाँच समिति के सदस्य मनोनीत किए गए है। समिति घटना की जाँच कर 15 दिन में शासन क¨ अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
No comments:
Post a Comment