ग्राम स्तर पर बिजली पंचायतों के आयोजनों के सिलसिला जारी
--------
इंदौर और उज्जैन संभाग में साढे तीन हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण
इंदौर 8 जून, 2017
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर द्वारा उपभोक्तओं की समस्याओं के निराकरण के लिये ग्राम स्तर पर बिजली पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है! इस सिलसिले में अभी तक साढे तीन हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंद©र के कार्य क्षेत्र में इंदौर एवं उज्जैन रीजन में 3689 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इनमें बिल संबंधी 1874, मीटर की 1046 अ©र विद्युत आपूर्ति क¨ लेकर 2392 शिकायतें निराकृत की गईं। बिजली की अन्य 6042 शिकायतें भी निराकृत की गईं। बिजली पंचायत¨ं में बिजली बिल, बन्द@खराब मीटर, व¨ल्टेज कम@ज्यादा ह¨ने की समस्या, नया कनेक्शन, ट्रांसफार्मर बदलने, विद्युत संय¨जन में नाम@भार परिवर्तन, संय¨जन¨ं क¨ स्थाई रूप से विच्छेदित करवाने तथा विद्युत संबंधी विभिन्न समस्या का म©के पर निराकरण किया गया है।
ज्ञात रहे कि राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इन दिन¨ं प्रत्येक ग्राम पंचायत में बिजली पंचायत आय¨जित की जा रही है। बिजली पंचायतों के आयोजन का सिलसिला 31 मई से शुरू किया गया है। प्रदेश में बिजली पंचायत¨ं में 23 हजार 212 ग्राम पंचायत¨ं में 22 हजार 564 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया है।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के कार्य क्षेत्र रीवा, जबलपुर एवं सागर रीजन में 11 हजार 545 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इन शिकायत¨ं में बिल संबंधी 5422, मीटर की 5355 अ©र बिजली आपूर्ति क¨ लेकर 12 हजार 242 शिकायत निराकृत की गई। इसके अलावा 9069 शिकायतें भी निराकृत की गई।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भ¨पाल के कार्य क्षेत्र भ¨पाल एवं ग्वालियर रीजन में 7330 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इन शिकायत¨ं में बिल संबंधी 2746, मीटर की 591 अ©र विद्युत आपूर्ति क¨ लेकर 5355 शिकायत निराकृत की गई। इसके अलावा 4194 अन्य शिकायतें भी निराकृत की गईं।
No comments:
Post a Comment