जिले में एक जून से आज तक 359.14 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 26 जुलाई, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत वर्ष एक जून से अब तक 408.44 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 359.14 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 335.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 346.60 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 368 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 321 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। आज दिनांक 26 जुलाई 2017 को इंदौर में औसत वर्षा 359.14 मिलीमीटर दर्ज हुई हैं। आज दिनांक 26 जुलाई,2017 को औसत वर्षा की वास्तविक स्थिति 14.00 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इंदौर जिले में सर्वाधिक वर्षा देपालपुर तहसील में 25 मिलीमीटर दर्ज की गयी।
राठौर/गरिमा
No comments:
Post a Comment