लाडली शिक्षा पर्व'' का आयोजन 12 अगस्त को
इंदौर 26 जुलाई, 2017
लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत लाभांवित ऐसी बालिकाएं जिन्होने इस वर्ष कक्षा 06 में प्रवेश लिया हैं, उन्हे 12 अगस्त को छात्रवृति वितरित की जायेगी।
संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर संभाग राजेश मेहरा ने बताया कि छात्रवृति वितरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर ""मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना निधि'' गठित की गयी हैं। उक्त निधि से राशि आहरित की जाकर हितग्राहियों को छात्रवृति बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन प्रदाय की जायेगी।
उल्लेखनीय हैं कि लाडली लक्ष्मी योजना वर्ष 2007 से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं तथा हितग्राही उन्मुख प्रमुख विभागीय योजना है।
संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि विभाग द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से छात्रवृति वितरण हेतु पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन एवं पात्र बालिकाओं की शाला व बैंक संबंधी जानकारी 30 जुलाई 2017 तक प्राप्त की जा रही हैं। छात्रवृति हेतु पात्र बालिकाओं को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र प्रदान किये जायेगें किन्तु राशि का ई भुगतान किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच भी कराई जायेगी।
/महिपाल/ गरिमा
No comments:
Post a Comment