मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओ.पी. रावत 9-10 अप्रैल को इंदौर-भोपाल में
वोटर लिस्ट को लेकर निर्वाचन अधिकारियों और राजनैतिक दलों की बैठक लेगें
इंदौर, 31 मार्च 2018
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओ.पी.रावत 9 अप्रैल को इंदौर और 10 अप्रैल को भोपाल आयेगें। श्री रावत 9 अप्रैल को सुबह 7.40 बजे इंदौर विमानतल पहुँचेगे। वे 11 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैंठक में वोटर लिस्ट के संबंध में चर्चा करेगें। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहेगें। श्री ओ.पी. रावत इसी दिन शाम 6.30 बजे राजेन्द्र माथुर सभागार में इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात्रि में भोपाल के लिए रवाना होगें।
श्री ओ.पी. रावत 10 अप्रैल को 11 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ निर्वाचक नामावली की शुद्धता के संबंध में बैठक लेगें। श्री रावत दोपहर 12 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली की शुद्धता के संबंध में चर्चा करेगें। मुख्य चुनाव आयुक्त रात्रि में नई दिल्ली लौट जायेगें।
क्रमांक 297/8276/महिपाल/विजय
No comments:
Post a Comment