3 आरोपियों को किया जिला बदर
इंदौर, 16
मार्च 2018
इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था
बनाये रखने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले में हाल ही में 3
आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये गये है।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजयदेव शर्मा
द्वारा जारी आदेशानुसार चंदननगर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर धार रोड निवासी पंकज
उर्फ गोलू ढेवरी पिता मोहनलाल तथा गांधीनगर थाना क्षेत्र के क्लासिक पॉलीवान
निवासी अंकित श्रीवास्तव पिता शरद श्रीवास्तव को जिला बदर किया गया है। इसी तरह
अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के टापूनगर
निवासी हेमन्त पिता पूनमचंद वर्मा को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। इन
आरोपियों को इंदौर सहित इससे लगे उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिले के
राजस्व सीमाओं से छ: - छ: माह के लिए निष्कासित किया गया है।
क्रमांक 148/371/महिपाल/विजय
No comments:
Post a Comment