कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रेल्वे
कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
इंदौर, 16 मार्च 2018
कलेक्टर
श्री निशान्त वरवड़े व पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी शुक्रवार को रेल्वे स्टेशन
के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास बनाये जा रहे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण/शिलान्यास
संबंधी समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर बताया गया कि
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन के करकमलों, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं
अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य तथा केन्द्रीय रेल मंत्री
श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर बताया गया कि इन्दौर- देवास-उज्जैन
खण्ड रेल्वे लाइन के दोहरीकरण, लक्ष्मीबाई नगर- रतलाम खण्ड के विद्युतिकरण एवं डॉ0
अम्बेडकर नगर रेल्वे स्टेशन के विकास कार्यो का शिलान्यास किया जायेगा वहीं इंदौर
रेल्वे स्टेशन पर दो लिफटों, सोलर प्लांट, दो एस्केलेटरों तथा प्रकाश व्यवस्था
हेतु एलईडी लाइटों का शुभारंभ तथा डॉ0 अम्बेडकर नगर रेल्वे स्टेशन पर कोचिंग
काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया जायेगा।
कलेक्टर
श्री वरवड़े ने इस दौरान रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यक्रम से संबंधित
व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने वीआईपी के आने-जाने के मार्गों व
सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। नगर निगम के
अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई व अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था के संबंध में
दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर रेल्वे के
वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एडीएम श्रीमती रूचिका चौहान, अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर
व अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
क्रमांक 151/374 /भदौरिया/वटके


No comments:
Post a Comment