डायवर्सन की बकाया राशि वसूली के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
एक स्कूल के प्राचार्य कक्ष सहित तीन कक्ष कुर्क
इंदौर, 16 मार्च 2018
इंदौर जिले में डायवर्सन सहित अन्य राजस्व मदों की बकाया राशि वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज खण्डवा रोड स्थित गुरूनानक पब्लिक स्कूल पर डायवर्सन की 18 लाख रूपये की बकाया राशि वसूलने के लिए इसके प्राचार्य कक्ष्र सहित तीन कमरे कुर्क किये गये।
यह कार्यवाही तहसीलदार श्री श्रीकांत शर्मा और उनके दल ने मौके पर पहुंच कर की। इस अवसर पर एसडीएम श्री संदीप सोनी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशन में जिले में राजस्व बकाया वसूली के लिए विशेष् अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत बकाया राशि वसूली की कार्यवाही करें।
क्रमांक 153/376/महिपाल/विजय



No comments:
Post a Comment