शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को
जन जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया अह्म भूमिका
----------------
जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न
इंदौर 27 मार्च 2018
राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी तथा विकासात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की अह्म भूमिका है। सोशल मीडिया का अगर साकारात्मक उपयोग किया जाय तो यह लोगों के जीवन में साकारात्मक बदलाव का बड़ा माध्यम भी बन सकता है। सोशल मीडिया का उपयोग समय की जरूरत है।
यह जानकारी आज यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित की गई इंदौर उज्जैन संभाग की सोशल मीडिया कार्यशाला में दी गई। इस कार्यशाला में इंदौर-उज्जैन संभाग के जनसंपर्क अधिकारी, सोशल मीडिया हैडलर्स तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला जनसंपर्क आयुक्त श्री पी नरहरि द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आयोजित की गई। इस तरह की कार्यशाला प्रदेश के संभागों में आयोजित की जा रही है। आज संपन्न हुई कार्यशाला में भोपाल से आये सोशल मीडिया विशेषज्ञ श्री मृगेन्द्र चतुर्वेदी तथा श्री शिवम पाण्डे ने सोशल मीडिया की अवधारणा, सोशल मीडिया के प्रकार, सोशल मीडिया का उपयोग, सोशल मीडिया की बारीकियां आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी सैधद्यांतिक तथा व्यवहारिक रूप से दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में सभी को वर्तमान समय के अनुरूप अपने आप को अपडेट करना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शासकीय योजनाओं की जानकारी समय पर दी जा सकती है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का फीडबैक भी आसानी से प्राप्त होता है। उनकी समस्याएं भी पता चलती है। इससे अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण मदद मिलती है। कई बार तो यह देखने में आया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, अधिकारियों ने उसे देखा और उसका त्वरित निराकरण किया। लोगों को समय पर योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी भी मिली, जिसका लाभ लेकर उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
कार्यक्रम में उप संचालक जनसंपर्क श्री पंकज मित्तल तथा श्री राजाराम पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक श्री श्रवण कुमार सिंह भदौरिया ने आभार माना। कार्यक्रम का संचालन सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री महिपाल अजय ने किया।
भारत में सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले सर्वाधिक यूजर हैं। विशेष कर फेसबुक, व्हाटसअप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब आदि पर सर्वाधिक यूजर भारत के हैं और इसमें से 80 प्रतिशत से अधिक यूजर युवा हैं। जो निरंतर स्मार्टफोन के माध्यम से क्रियाशील रहते हैं। इन सभी तक शासन की योजनाओं को प्रचारित करने और समय-समय पर संदेश देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा स्वयं की बेवसाइट के साथ ही अब जिला कलेक्टर, कमिश्नर, जनसंपर्क अधिकारियों के ट्वीटर अकांउट भी क्रियाशील किये गये हैं। जिससे संभाग, जिले और प्रदेश स्तर पर चल रही गतिविधियों को प्रचारित किया जा सकेगा। क्रमांक/259/789/महिपाल/विजय
No comments:
Post a Comment