Monday, 23 April 2018

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 61वीं बैठक में शामिल हुए और 5,993 करोड़ रुपए लागत की सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं में रु. 3,019 करोड़ की नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना और रु. 2,974 करोड़ की नर्मदा कालीसिंध लिंक परियोजना शामिल हैं। बैठक में उन निर्णयों पर हुई कार्यवाही की भी समीक्षा की, जो 60वीं बैठक में लिए गए थे। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के प्रथम और द्वितीय चरण में सीहोर जिले के 187 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। तहसील आष्टा, शाजापुर और इछावर की कुल एक लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसी तरह नर्मदा कालीसिंध लिंक परियोजना में सीहोर जिले के 13, शाजापुर जिले के 10 और देवास जिले के 168 गांवों सहित तीनों जिलों के कुल 191 गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इन सूक्ष्म उद्वहन परियोजनाओं में समस्त जलापूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक ढाई चक पर किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा, जिसका प्रेशर हैड 20 मीटर होने के कारण किसान आसानी से स्प्रिंकलर से सिंचाई कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment