सांसद निधि से 2 निर्माण कार्यो के लिए स्वीकृति
इंदौर 23 अप्रैल 2018
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2017-18 में सांसद श्री विवेक तन्खा की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यो के लिए कुल 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
जारी ओदशानुसार सीसी रोड कार्य अंतर सिंह के मकान से मेहरवान के मकान तक ग्राम पंचायत काई हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये और सीसी रोड निर्माण कार्य हनुमान चौक से भुवान सिंह के मकान तक ग्राम पंचायत काई 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कर ग्राम पंचायत काई को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। निर्माण कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर ही करवाना हैं। निर्माण कार्य पूर्णत: नवीन हो तथा किसी अन्य योजना से स्वीकृत नहीं किया गया हो।
No comments:
Post a Comment