Friday, 27 April 2018


कहानी सच्ची है-
सीडड्रिल ने बनाया धन सिंह को उन्नत कृषक
इंदौर, 27 अप्रैल 2018
    प्रगतिशील किसान धनसिंह पिता पूनाजी राजपूत वह ग्राम बिहाड़िया, विकासखण्ड इन्दौर का निवासी है। उसकी मुख्य जीविका का साधन खेती है। एक वर्ष पूर्व आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उस वक्त सीडड्रिल खरीदने हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत 15 हजार रूपये अनुदान का पता लगा। उसने शेष राशि की बड़ी मुश्किल से व्यवस्था कर अनुदान पर प्रकरण लगाकर स्वीकृति प्राप्त कर सीडड्रिल खरीदी। सीडड्रिल के उपयोग के पूर्व वह अपने खेत की बुआई बेलों द्वारा हस्तचलित हल से करता था, जिससे उसे बुआई करने में 4 से 5 दिन लगते थे तथा कई बार बुआई करते-करते पलेवा सूख जाता था और समय के साथ-साथ मजदूरों की भी आवश्यकता होती थी, जिससे समय के साथ-साथ पैसा भी अधिक लगता था।
    अब वह ट्रैक्टर चलित सीडड्रिल से एक दिन में ही बोवनी करता है, जिससे उसे समय के साथ मजदूरों की आवश्यकता से भी छुटकारा मिला एवं पैसों की भी बचत हुई। इससे उसकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ गया। अब वह सक्षम कृषक है। वह अब अपने खेत में बोवनी के पश्चात अपनी सीडड्रिल का उपयोग दूसरे कृषक भाइयों की बोवनी में भी करता है, जिससे उसे अतिरिक्त आमदनी भी होती है। ये यंत्र उसके लिये वरदान साबित हुआ है। वह दूसरे किसान भाइयों से भी यह यंत्र लेने के लिये कहता है। वह कृषि विभाग का आभारी है।

No comments:

Post a Comment