विधानसभा इंदौर-4 के तीन मतदान केन्द्र नये भवन में होंगे शिफ्ट
इंदौर 09 अप्रैल 2018
इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 के तीन मतदान केन्द्र नये भवन में शिफ्ट किये जायेंगे। इसके लिए भवन चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए पुराने मतदान केन्द्र के क्षेत्र में ही इन मतदान केन्द्रों का भवन चिन्हित किया जाये। भवन चिन्हित करने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी कर ली जाय।
अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि इन मतदान केन्द्रों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर एसडीओ श्री शास्वत शर्मा से जांच करायी गयी थी। जांच प्रतिवेदन में बताया गया था मतदान केन्द्र क्रमांक 173, 174 और 175 हवा बंगले के पास राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल में स्थापित है। स्कूल संचालक और भूमि स्वामी के बीच न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। इस परिपेक्ष्य में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के पालन में राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल का भवन हटा दिया गया था। अब इसको देखते हुए उक्त तीनों मतदान केन्द्र नये भवन में शिफ्ट किये जायेंगे।
No comments:
Post a Comment