Tuesday, 10 April 2018

निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित
इंदौर 10 अप्रैल 2018
      संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने गत दिवस छावनी स्थित आई.सी.डी.एस. परिसर कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्ष्रण किया। निरीक्षण के दौरान आई.सी.डी.एस. परियोजना ग्रामीण क्रमांक 02 में श्री विवेक मण्डलोई सहायक ग्रेड-3 व श्री ब्रजमोहन रॉय सांख्यिकी अन्वेषक अनुपस्थित पाये गये। परियोजना शहरी क्रमांक-3 में भावना तंतवाय सहायक ग्रेड-3 अनुपस्थित पाई गई। परियोजना शहरी क्रमांक-06 श्री चन्द्रशेखर यादव सहायक ग्रेड-3 अनुपस्थित पाये गये। परियोजना ग्रामीण क्रमांक-01 श्रीमती सरिता चनाल सहायक ग्रेड-3 अनुपस्थित पाई गई। परियोजना शहरी क्रमांक-2 में चंद्रकिरण दयाल अनुपस्थित पायी गई जबकि परियोजना शहरी क्रमांक-04 का ताला बन्द पाया गया व श्रीमती कल्पना झा व श्री मुकेश वर्मा अनुपस्थित पाये गये।
      संभागीय संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा श्री रजनीश सिन्हा संबंधित लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देशित किया हैं। उक्त समस्त परियोजनाओं में दो परियोजना अधिकारी को छोड़कर शेष परियोजना अधिकारी भी अनुपस्थित पाये गये, उनके विरूद्ध भी कार्यवाही हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा को निर्देश दिये गये हैं।

No comments:

Post a Comment