Thursday, 10 May 2018

इंदौर संभाग के उर्दू रचनाकारों को मिलेंगे सम्मान
 इंदौर 10 मई 2018/ मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये उर्दू भाषा के अखिल भारतीय स्तर के 6 और प्रादेशिक स्तर के 13 साहित्यकारों को12 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इनमें इंदौर संभाग के अनेक साहित्कार शामिल हैं। अखिल भारतीय सम्मान की श्रेणी में'हकीम क़मरुल हसन सम्मान'' श्री माजिद हुसैन (भोपाल)जोहर करैशी सम्मान श्री मुस्तुफा कमालहैदराबादमीर तक़ी मीर सम्मान श्री महमूद अहमद सहर,उज्जैनहामिद सईद खाँ सम्मान श्री रहबर जौनपुरीभोपालशादाँ इंदौरी सम्मान श्री अज़ीज़ अन्सारीइंदौर और इब्राहीम यूसुफ सम्मान श्री हमीद उल्ला खाँ मामूँ,भोपाल को दिया जायेगा।
    प्रादेशिक सम्मान के अंतर्गत सिराज मीर खाँ 'सहर'' सम्मान से श्री शेख निज़ामीजबलपुरबासित भोपाली सम्मान से श्री अय़ाज कम़र भोपालमोहम्मद अली ताज सम्मान से श्री साबिर अदीब भोपालनवाब शाहजहाँ बेगम 'ताजवर'' सम्मान से श्री जहीर परवेजमहू, पन्नालाल श्रीवास्तव 'नूर'' सम्मान से श्री अतुल'अजनबी'', ग्वालियरसूरज कला सहाय 'सरवर'' सम्मान से श्री हैदर बयाबानीबैतूलजाँ निसार अख्तर सम्मान से श्री तबस्सुम धारवीधारनिदा फाजली सम्मान से श्री नैयर दमोहीदमोहनवाब सिद्दीक हसन खाँ सम्मान से हकीम सै. जिल्लुर रहमानअलीगढ़शैरी भोपाली सम्मान से श्री एस.एम. शकीलबुरहानपुरकैफ भोपाली सम्मान से सुश्री सालेहा कौसरभोपालशम्भू दयाल 'सुखन'' सम्मान से श्री आलोक श्रीवास्तवविदिशा और शिफ़ा ग्वालियरी सम्मान से सुश्री रश्मि सबाग्वालियर को प्रादेशिक सम्मान से नवाजा जायेगा।
      अकादमी की सचिव डॉ. नुसरत मेंहदी ने बताया है कि कुक्कुट भवन के ऑडियोटोरियम में शाम 7 बजे सम्मान समारोह होगा। प्रमुख सचिव संस्कृ‍ति श्री मनोज श्रीवास्तवप्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री अशोक शाहएडीजी (पुलिस प्रशासन) श्रीमती अनुराधा शंकरकमिश्नर भोपाल संभाग श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव एवं संचालक संस्कृति श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा रचनाकारों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में रचनाकारों के वक्तव्य एवं रचना-पाठ भी होगा।
/महिपाल/जी

No comments:

Post a Comment