Thursday, 10 May 2018

राज्य-स्तरीय स्वच्छता सम्मेलन 12 मई को भोपाल में
केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती होंगी मुख्य अतिथि 
 इंदौर 10 मई 2018
राज्य स्वच्छ भारत मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में राज्य-स्तरीय स्वच्छता सम्मेलन शनिवार, 12 मई को रवीन्द्र भवन परिसर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्मेलन में केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती मुख्य अतिथि होंगी। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गवराजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग होंगे। सम्मेलन में भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागरसांसद श्री आलोक संजरमहापौर श्री आलोक शर्माविधायक श्री विष्णु खत्रीश्री बाबूलाल गौरश्री सुरेन्द्रनाथ सिंहश्री आरिफ अकील और श्री रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

/महिपाल/विजय

No comments:

Post a Comment