वर्चुअल क्लास के माध्यम से कैरियर काउन्सलिंग
प्रारंभ
21 मई को मुख्यमंत्री
करेंगे सम्बोधित
इंदौर, 19 मई 2018
माध्यमिक शिक्षा
मंडल की कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा
के परिणाम 14 मई 2018 को घोषित किये गये है। कक्षा 12 वीं की परीक्षा मे 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु
कैरियर काउन्सलिंग के लिए मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है। कैरियर काउन्सलिंग की
योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान माडल स्कूल भोपाल मे आयोजित
कार्यक्रम मे करेंगे। 21 मई को
मुख्यमंत्रीजी द्वारा वर्चुअल क्लास को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया
जायेगा। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश के समस्त 313 विकासखंड
मुख्यालयों पर कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले
विद्यार्थियों की वर्चूअल क्लास को दूरदर्शन एवं अन्य माध्यम से संबोधित करेंगे।
विकासखंड मुख्यालय पर उपस्थित मेधावी विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे
अर्थात उनसे सीधा संवाद स्थापित करेंगे। जिले मे 16 मई से प्रतिदिन वर्चुअल क्लास प्रातः 11.00 से 12.00(एक घण्टे)
की अवधि मे संचालित हो रही हैं। वर्चुअल क्लास 21 मई 2018 तक निरंतर संचालित रहेगी।
/महिपाल/वटके
No comments:
Post a Comment