बुनकरों को
प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा
इंदौर, 19 मई 2018
प्रदेश के हथकरघा
क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं परंपरागत संस्कृति का संरक्षण करने वाले बुनकरों को
प्रोत्साहित करने के लिए मप्र शासन एवं कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्रालय हथकरघा
संचालनालय द्वारा कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
योजनांतर्गत प्रदेश
के बुनकरों द्वारा उत्कृष्ट एवं परंपरागत आदि के चयन, रंग समन्वय, रंग संयोजन,
विशेष डिजाईन आदि के आधार पर सक्षम कमेटी द्वारा किया
जाता है। चयनित प्रतिष्टियों को प्रथम पुस्कार 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए एवं प्रतीक चिन्ह व शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। योजना के लिए 15 जून तक जिला हथकरघा कार्यालय में आवेदन किया जा
सकता है।
--
/महिपाल/वटके
No comments:
Post a Comment