आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की
सेवानिवृत्ति 62 वर्ष में होगी, आदेश जारी
इंदौर 18 मई 2018
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अब 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होगी। तदाशय के आदेश शासन द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
संभागीय संयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि पूर्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवानिवृत्त होगी तथा यह आयु वृद्धि 31 मार्च 2018 से लागू की गई हैं।
इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु (प्राकृतिक व दुर्घटनावश) होने पर संबंधित की अविवाहिता/विधवा/परित्यक्ता बेटी, जो कि नियत पद की निर्धारित योग्यता व मापदण्ड को पूर्ण करती हो, उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की पद पूर्ति में 10 अतिरिक्त अंक दिये जाने का प्रावधान भी शासन द्वारा किया गया हैं। यह प्रावधान आदेश जारी होने के उपरान्त होने वाली भर्तियों पर लागू होगा।
/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment